ePaper

समाजसेवी ने बुजुर्गों के बीच बांटे फल और कपड़े

Updated at : 09 Mar 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
समाजसेवी ने बुजुर्गों के बीच बांटे फल और कपड़े

जामताड़ा. उदलबनी स्थित वृद्धाश्रम में समाजसेवी लक्ष्मी रॉय ने करीब 100 बुजुर्ग महिला और पुरुषों के बीच फल और कपड़ों का वितरण किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. उदलबनी स्थित वृद्धाश्रम में समाजसेवी लक्ष्मी रॉय ने करीब 100 बुजुर्ग महिला और पुरुषों के बीच फल और कपड़ों का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल भी जाना. जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी रॉय कोई जनप्रतिनिधि या राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं है, बल्कि एक आम महिला हैं, जो समाजसेवा की भावना से प्रेरित होकर समय-समय पर जरूरतमंदों को मदद करती रहती है. इसी सेवा भावना के तहत वह रविवार को उदलबनी स्थित वृद्धाश्रम पहुंची. वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच फल और कपड़ों का वितरण किया. वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने लक्ष्मी रॉय से आत्मीयता के साथ बातचीत की. उनके इस प्रयास की सराहना की. बुजुर्गों ने कहा कि समाज में ऐसे लोगों की जरूरत है जो निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद करे. मौके पर लक्ष्मी रॉय ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर है. उनके अनुभव और आशीर्वाद से ही समाज की नींव मजबूत होती है. समाज के हर व्यक्ति को ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola