हांसीपहाड़ी में पोस्टर चिपकाकर जान से मारने की धमकी

Updated:
विज्ञापन
हांसीपहाड़ी में पोस्टर चिपकाकर जान से मारने की धमकी

मिहिजाम. असामाजिक तत्वों के द्वारा घर के बाहर पोस्टर चिपका कर जान मारने की धमकी देने का मामला हांसीपहाड़ी में सामने आया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजाम. असामाजिक तत्वों के द्वारा घर के बाहर पोस्टर चिपका कर जान मारने की धमकी देने का मामला हांसीपहाड़ी में सामने आया है. मिहिजाम थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 अंतर्गत हांसीपहाड़ी निवासी डीएन ओझा व हाफिज मियां के आवास के बाहर पोस्टर चिपका पाया गया. पोस्टर में गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मिहिजाम पुलिस ने पोस्टर अपने कब्जे में लेकर पड़ताल आरंभ कर दी. इस मामले में हाफिज मियां का कहना है कि नगर निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही इस तरह की घटना सामने आयी है. बताया कि पोस्टर में मंथन ओझा के नाम का इस्तेमाल किया गया है. असामाजिक तत्व के द्वारा बदनाम करने की नीयत से ऐसा किया जा रहा है. हाफिज मियां ने पुलिस से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. कहा कि इलाके में सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया जाना चाहिए. पुलिस इस मामले के संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है. मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने कहा कि पुलिस मामले की सत्यता की जांच की कर रही है.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola