ePaper

देश-विदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 109 महिलाएं हुईं सम्मानित

Updated at : 09 Mar 2026 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
देश-विदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 109 महिलाएं हुईं सम्मानित

जामताड़ा. अंतरारष्ट्रीय महिला दिवस पर जामताड़ा स्थित मैरिज हॉल में वूमेन हेल्थ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वूमेन हेल्थ कॉन्फ्रेंस का आयोजन प्रतिनिधि, जामताड़ा. अंतरारष्ट्रीय महिला दिवस पर जामताड़ा स्थित मैरिज हॉल में फिजियो आर्ट वेलफेयर फाउंडेशन एवं हिलिंग हैंड फिजियोथेरेपी सेंटर की ओर से इंटरनेशनल वूमेन हेल्थ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में देश-विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन भाग लेकर महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम में भारतीय प्रतिनिधियों के रूप में डॉ स्वाति श्रीवास्तव, डॉ निधि, डॉ ऋतिक मिश्रा, डॉ आलोक, डॉ भास्कर चंद, अरूप कुमार मित्रा व डॉ अंजनी ने लोगों को कई प्रकार के सुझाव दिये. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण थे. विशिष्ट अतिथियों में तूफान कुमार पोद्दार व सूरज कुमार शामिल थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अरूप कुमार मित्रा ने की. उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम समाज में जागरुकता फैलाने का माध्यम है. मुख्य अतिथि राधा कृष्ण ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मान अत्यंत आवश्यक है. वहीं जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने महिलाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय रहने के लिए खेल और फिटनेस को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया. इस अवसर पर जामताड़ा सहित देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 109 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्हें वूमेन एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड, योग फिजियोथेरेपी आइकॉन अवार्ड, वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड, वूमेन फिटनेस रिवॉल्यूशन अवार्ड, योग वूमेन जर्नलिज्म एक्सीलेंस अवार्ड, वूमेन हेल्थ एजेकेशन एक्सीलेंस अवार्ड, प्रोफेसनल एक्सीलेंस लीडरशिप अवार्ड, स्पोर्ट साइकिल अवार्ड, वूमेन लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया. विशेष रूप से डॉ रीता नाग को 100 से अधिक बार रक्तदान करने तथा कैंसर मरीजों के लिए अपने बाल दान करने जैसे प्रेरणादायक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में संरक्षक अजय कुमार चंद, डॉ मंजुला मुर्मू, रोमा रानी सरकार, श्यामल मंडल, संगीता पनिपत, दीपक, नितेश सेन, भावेश कुमार, राहुल सिंह, अमित कुमार, फिजियो आर्यन राज, देवासी, खुशबू, प्रीति, शिवराम और शिवलाल, रूंटी चंद्रा, रेनू पात्र, अजय चंद, राहुल सिंह, परिणीता सिंह, सोमनाथ दत्त उपस्थित रहे. कार्यक्रम का सफल आयोजन हिलिंग हैंड फिजियोथेरेपी सेंटर के डायरेक्टर डॉ भास्कर चंद के नेतृत्व में किया गया.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola