ePaper

झारखंड : पूर्व पति ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचायी, मौत

Updated at : 09 Nov 2018 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : पूर्व पति ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचायी, मौत

जामताड़ा (झारखंड) : झारखंड के जामताड़ा जिले में एक महिला के साथ उसके पूर्व पति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया और महिला के गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया, जिसके बाद तड़प कर उसकी मौत हो गयी. क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (एसडीपीओ) बीएन सिंह ने बताया कि […]

विज्ञापन


जामताड़ा (झारखंड) :
झारखंड के जामताड़ा जिले में एक महिला के साथ उसके पूर्व पति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया और महिला के गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया, जिसके बाद तड़प कर उसकी मौत हो गयी. क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (एसडीपीओ) बीएन सिंह ने बताया कि यह घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर में हुई.

उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी पूर्व पति उदय को गिरफ्तार कर लिया है तथा अपराध में शामिल उसके साथियों की तलाश की जा रही है. सिंह ने बताया कि महिला पबिया में आयोजित काली पूजा के अवसर पर आयोजित संताली यात्रा देखने के लिए गयी हुई थी. जहां उसका पूर्व पति भी आया हुआ था. वह अपने दोस्तों के साथ जबरन पत्नी को उठाकर समीप के खेत में ले गया. जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके गुप्तांग में डंडे से चोट पहुंचायी.

करोड़ों लोगों की जान ले सकता है एंटीबायोटिक्स, झोलाछाप डॉक्टर्स बेखौफ धड़ल्ले से कर रहे इस्तेमाल

महिला बेहोश हो गई. सुबह लोगों ने उसके कराहने की आवाज सुनकर उसे इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर में दाखिल कराया. वहां से उसे सदर अस्पताल जामताड़ा रेफर किया गया. परंतु सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने मौत से पूर्व स्थानीय लोगों को बताया कि उसके पूर्व पति ने ही उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया और उसी ने दो अन्य दोस्तों के शामिल होने के बारे में जानकारी दी. इस संबंध में एसडीपीओ जामताड़ा बीएन सिंह ने अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जब्त किया. उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola