झामुमो कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में बनायें मजबूत पकड़

Published by : JIYARAM MURMU Updated At : 12 May 2026 8:43 PM

विज्ञापन

बिंदापाथर. झामुमो की बैठक मंगलवार को खैरा हटिया मैदान में हुई. इसकी प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य ने की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बिंदापाथर. झामुमो की बैठक मंगलवार को खैरा हटिया मैदान में हुई. इसकी प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य ने की. बैठक में संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. पंचायत स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की रणनीति तैयार की गयी. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को और अधिक जनसरोकारों से जोड़ने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की पकड़ मजबूत करने की आवश्यकता है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खैरा, पैकबड़, सालूका, श्रीपुर, महुलबना, गेड़िया, जामदेही, फुटबेरिया एवं माड़ालो पंचायतों में पंचायत कमेटी का गठन किया जायेगा. कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किए गये. वासुदेव हांसदा, नदियानंद सिंह, गौरचंद्र यादव एवं सफीक अंसारी को पंचायत कमेटी गठन के लिए चुनाव प्रभारी बनाया गया. मौके पर मुखिया लखीलाल मरांडी, विधान गोस्वामी, सौरभ राय, नरोत्तम यादव, अनित्य सिंह, परितोष यादव, नरसिंह चौधरी आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola