अवैध खदान के समीप डंप 12 टन कच्चा कोयला जब्त

Updated:
विज्ञापन
अवैध खदान के समीप डंप 12 टन कच्चा कोयला जब्त

नाला. ईसीएल पांडेश्वर एरिया के सिक्योरिटी इंचार्ज सोनू साहू ने सीआईएसएफ के एसआई विकास यादव, नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने कास्ता पलास्थली छापेमारी की.

विज्ञापन

नाला. ईसीएल पांडेश्वर एरिया के सिक्योरिटी इंचार्ज सोनू साहू ने सीआईएसएफ के एसआई विकास यादव, नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने कास्ता पलास्थली स्थित ईसीएल की बंद पड़ी कोयला खदान के आसपास में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पलास्थली के समीप कुआंनुमा अवैध खदान के समीप डंप किया हुआ लगभग 12 टन कच्चा कोयला जब्त किया गया. मालूम हो कि कास्ता पलास्थली के ईसीएल की बंद पड़ी कोयला खदान से अवैध रूप से कोयला खनन कर डंप कर रखा गया था. इस अवैध कोयला के धंधा में संलिप्त लोग बाहर भेजने के फिराक में थे. मौके पर छापेमारी टीम ने उक्त बंद पड़ी कोयला खदान के कई और जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान उक्त स्थल से 11 साइकिल एवं एक मोटर साइकिल भी जब्त किया है. जब्त कोयला समेत साइकिल एवं मोटरसाइकिल को ट्रैक्टर के माध्यम से नाला थाने लाया गया. अवैध कोयला का धंधा करने वालों का नेटवर्क इतना मजबूत है कि भनक लगते ही भागने में सफल रहे. सारा खनन किया हुआ कोयला रातों रात खपाने में सफल रहे. मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि यह छापेमारी आगे भी जारी रहेगी. सीआइएसएफ के सिक्योरिटी इंचार्ज के लिखित आवेदन पर नाला थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. नाला थाना कांड संख्या 23/26 दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. मौके पर एसआइ हेमकांत ठाकुर, एएसआइ संजय गहलोत आदि थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola