पारा शिक्षक जमा करें आधार नंबर

Published at :07 May 2014 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
पारा शिक्षक जमा करें आधार नंबर

नाला : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में बीआरपी सुनील कुमार मंडल की अध्यक्षता में सीआरपी की साप्ताहिक बैठक संपन्न हुई. बैठक में बीआरपी सुनील कुमार मंडल ने भी सीआरपी से अपने-अपने संकुल के प्रतिवेदन रिपोर्ट की समीक्षा की. इस दौरान छूटे हुए सभी पारा शिक्षकों का आधार नंबर जमा करने के लिए सीआरपी […]

विज्ञापन

नाला : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में बीआरपी सुनील कुमार मंडल की अध्यक्षता में सीआरपी की साप्ताहिक बैठक संपन्न हुई. बैठक में बीआरपी सुनील कुमार मंडल ने भी सीआरपी से अपने-अपने संकुल के प्रतिवेदन रिपोर्ट की समीक्षा की. इस दौरान छूटे हुए सभी पारा शिक्षकों का आधार नंबर जमा करने के लिए सीआरपी को निर्देश दिये.

साथ ही विद्यालय के वर्ग एक से छह तक के बच्‍चों का भी आधार नंबर जमा करने का निर्देश दिया. सभी सीआरपी को 5-5 विद्यालय की देख-रेख व अवलोकन करने का भी निर्देश दिया. साथ ही ग्राशिस के खाते में बची हुई शेष राशि कार्यालय में जमा करने का भी निर्देश दिया. बैठक में सीआरपी समर लायेक, रीता चंद्रा, राशबिहारी झा, लक्ष्मण चंद्र माजी, दीनानाथ मंडल, हरिशंकर मंडल, कृष्ण चंद्र महतो, नित्यानंद गोरांय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola