सुपाईडीह पंचायत भवन में चोरी

जामताड़ा : थाना क्षेत्र सुपाईडीह पंचायत भवन में बीती रात करीब पचास हजार के सामानों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया. संबंध में पंचायत सचिव तपन चक्रवर्ती ने जामताड़ा थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. थाना में दिये गये आवेदन में उन्होंने लिखा है कि पंचायत भवन […]
जामताड़ा : थाना क्षेत्र सुपाईडीह पंचायत भवन में बीती रात करीब पचास हजार के सामानों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया. संबंध में पंचायत सचिव तपन चक्रवर्ती ने जामताड़ा थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
थाना में दिये गये आवेदन में उन्होंने लिखा है कि पंचायत भवन में लगा 11 पंखा, बक्सा, गैस सिलिंडर, चाय का कप, गिलास, केटली व छह पीस ताले की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. सूचना पाकर पुलिस गांव जांच के लिए पहुंची तथा पंचायत भवन के आसपास खंगाला. पुलिस जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










