बंद दकान में छापा, एक गिरफ्तार

Updated at : 28 Oct 2017 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
बंद दकान में छापा, एक गिरफ्तार

मिहिजाम : नगर में के पी बनर्जी रोड में चोरी छिपे शराब का भंडारण व बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने बंद दुकान में छापा मारा. इस दौरान पुलिस ने देसी व विदेशी शराब जब्त किया. कार्रवाई करने वालों में मिहिजाम थाने के एएसआइ ललेश्वर पासवान व पुलिसकर्मी थे. पुलिस के मुताबिक 200 एमएल […]

विज्ञापन

मिहिजाम : नगर में के पी बनर्जी रोड में चोरी छिपे शराब का भंडारण व बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने बंद दुकान में छापा मारा. इस दौरान पुलिस ने देसी व विदेशी शराब जब्त किया. कार्रवाई करने वालों में मिहिजाम थाने के एएसआइ ललेश्वर पासवान व पुलिसकर्मी थे. पुलिस के मुताबिक 200 एमएल की 500 पाउच देसी शराब,

200 एमएल पाउप की 50 मसालेदार पाउच 27 बीयर की बोतलें तथा 18 आर्फिसर च्वाइस की नींब 21 मेकडोनाल्ड की बोतल तथा पांच मैजिक मोमेंट की अग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने दुकान के संचालक महादेव साव को हिरासत में लिया है. मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. मालूम हो कि महादेव साव पहले भी अवैध रूप से शराब का भंडारण व बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुका है.

कुंडहित.गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के धसनिया पूर्वी क्षेत्र के छोटरायडीह जंगल से शुक्रवार को सखूआ की लकड़ी वन विभाग ने जब्त किया है. कुंडहित वनक्षेत्र पदाधिकारी शंकर भगत ने लकड़ी जब्त कर कुंडहित वन क्षेत्र ले गये. उन्होंने बताया कि विमल साह को नामजद अभियुक्त बनाकर भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola