बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त
Updated at : 25 Oct 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर अजय नदी में डीसी व एसपी ने की कार्रवाई एक ट्रैक्टर में लदा था बालू, दो थे खाली नहीं दिखा पाये चालान व कागजात जामताड़ा : डीसी रमेश कुमार दूबे व एसपी डॉ जया राय ने संयुक्त रूप से शहर के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी व एसपी […]
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर अजय नदी में डीसी व एसपी ने की कार्रवाई
एक ट्रैक्टर में लदा था बालू, दो थे खाली
नहीं दिखा पाये चालान व कागजात
जामताड़ा : डीसी रमेश कुमार दूबे व एसपी डॉ जया राय ने संयुक्त रूप से शहर के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी व एसपी अजय नदी छठ घाट से तीन ट्रैक्टर को पकड़ा. एक ट्रैक्टर पर बालू लदा था वहीं दो ट्रैक्टर खाली था. जब ट्रैक्टर चालक से चालान और अन्य कागजात की मांग की गयी तो किसी प्रकार का कागजात नहीं दिखाया. इस पर डीसी श्री दूबे ने जिला खनन पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी को ट्रैक्टर की कागजात की जांच कर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. बालू लदा ट्रैक्टर पर मामला दर्ज करा दिया गया है. वहीं दो ट्रैक्टर के मालिक को कागजात दिखाने का निर्देश दिया है. याद हो कि इससे पूर्व अजय नदी से अवैध बालू उठाव के आरोप में कई ट्रैक्टर को जब्त किया गया था. बावजूद बालू माफियाओं का हौसला बुलंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




