विद्यालयों में क्विज करा वोटर बनने के प्रति करें जागरूक
Updated at : 25 Oct 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

वीसी में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिये कई निर्देश एक से आठ नवंबर तक 70 स्कूलों में होगा आयोजन जामताड़ा : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मंगलवार को वीसी के माध्यम से कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के उद्देश्यों का प्रचार-प्रचार को लेकर जिला के 70 विद्यालयों कक्षा नौ से […]
विज्ञापन
वीसी में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिये कई निर्देश
एक से आठ नवंबर तक 70 स्कूलों में होगा आयोजन
जामताड़ा : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मंगलवार को वीसी के माध्यम से कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के उद्देश्यों का प्रचार-प्रचार को लेकर जिला के 70 विद्यालयों कक्षा नौ से बारहवीं तक के बच्चों के बीच क्विज कराने का निर्देश दिया. वहीं तीन निजी विद्यालयों को भी चिह्नित कर क्विज का आयोजन कर वोटर बनने के प्रति छात्रों को जागरूक किया जायेगा. इस दौरान लोकतंत्र में वोट की अहमियत के बारे में भी बताया जायेगा. एक से आठ नवंबर तक आयोजन होगा. साथ ही 11 नवंबर को जिला स्तर पर फाइनल होगा. मौके पर डीसी रमेश कुमार दूबे, एसडीओ नवीन कुमार, डीइओ नारायण प्रसाद विश्वास, डीपीआरओ जय ज्योति सामंता, एडीपीओ अशोक कुमार सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




