राज्य से साइबर क्राइम का होगा खात्मा : डीजीपी

Updated at : 24 Oct 2017 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य से साइबर क्राइम का होगा खात्मा : डीजीपी

जामताड़ा : झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय ने सोमवार को जामताड़ा में संताल परगना के सभी जिलों सहित धनबाद, गिरिडीह और साइबर इफेक्टेड जिलों के आइजी, डीआइजी, जोनल आइजी के साथ साइबर क्राइम को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पुलिस साइबर अपराध को पूरी तरह से समाप्त करने […]

विज्ञापन

जामताड़ा : झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय ने सोमवार को जामताड़ा में संताल परगना के सभी जिलों सहित धनबाद, गिरिडीह और साइबर इफेक्टेड जिलों के आइजी, डीआइजी, जोनल आइजी के साथ साइबर क्राइम को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पुलिस साइबर अपराध को पूरी तरह से समाप्त करने को लेकर गंभीर है.

किसी भी हाल में साइबर क्राइम के अपराधियों को बक्शा नहीं जायेगा. जो साइबर अपराधी है, उन्हें हर हाल में जेल की हवा खानी पड़ेगी. साइबर अपराधी साइबर अपराध की दुनिया से बाहर आये, नहीं तो जेल की हवा खाने के लिए तैयार रहे. उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि साइबर अपराधियों को कैसे जेल भेजना है? उनकी संपत्ति को कैसे जब्त करना है. उनके पैसे को कैसे सीज करना है.

इन पर चर्चा हुई. बताया कि वैसे जिले जो साइबर इफेक्टिव है, वहां साइबर सेल बनाया जायेगा. वर्तमान में संताल परगना में तीन साइबर डीएसपी (जामताड़ा, देवघर व दुमका में) काम कर रहे हैं.

राज्य से साइबर क्राइम का…
अब तक जो काम किया गया है वो संतोषजनक है. लेकिन अभी और काम करने की जरूरत है, ताकि हम जड़ से साइबर क्राइम को मिटा सकें. महीने के प्रत्येक सोमवार को दिन के 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से साइबर क्राइम की समीक्षा की जायेगी.
पावर की कमी को दूर किया जायेगा : समीक्षा में यह देखा जायेगा कि साइबर अपराध का ग्राफ कम हुआ की नहीं. अपराध नियंत्रण लेकर मैन पावर की कमी तो तत्काल दूर किया जायेगा. साइबर सेल में साइबर से संबंधित दक्ष पुलिस कर्मियों को रखा जायेगा. बैठक के पूर्व डीजीपी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वहीं चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव संजय अग्रवाल ने उनसे मुलाकात कर जिले के हालात से अवगत कराया. साथ ही जिला में अपराध नियंत्रण की अपील की.
बैठक में ये थे उपस्थिति
एडीजी अनुराग गुप्ता, संथाल परगना आइजी सुमन गुप्ता, नवीन कुमार, डीआइजी संथाल परगना अखिलेश झा, डीआइजी बोकारो प्रभात कुमार, भीम सेन टुंडी हजारीबाग, जामताड़ा एसपी डॉ जया राय, देवघर एसपी ए विजयालक्ष्मी, दुमका एसपी मयूर पटेल, धनबाद एसएसपी मनोज रतन, सिटी एसपी पीयूष पांडे, सीआइडी एसपी रांची सुनील भास्कर सहित अन्य पुलिस के पदाधिकारी उपस्थित थे.
साइबर क्राइम इफेक्टिव जिलों में बनेगा साइबर सेल
साइबर अपराध को कैसे कम किया जायेगा, इस पर रणनीति बनी
साइबर सेल में दक्ष मैन पावर को रखा जायेगा
प्रत्येक सोमवार को दिन के 12 बजे होगी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए साइबर अपराध की समीक्षा
सभी साइबर अपराधियों को खानी पड़ेगी जेल की हवा
वर्तमान में संतालपरगना में तीन साइबर डीएसपी कर रहे हैं काम
अब तक की कार्रवाई संतोषजनक रही है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola