15 नवंबर को लाभुकों का करायें गृह प्रवेश

Updated at : 18 Oct 2017 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
15 नवंबर को लाभुकों का करायें गृह प्रवेश

स्थापना दिवस पर शामिल हो सकते है राष्ट्रपति जामताड़ा : मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस कर झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी की समीक्षा की. इस दौरान मुख्य सचिव ने झारखंड स्थापना दिवस से पहले जिला में चल रहे सभी प्रधानमंत्री आवासों पूर्ण करा कर लभुकों को गृह प्रवेश कराने का निर्देश […]

विज्ञापन
स्थापना दिवस पर शामिल हो सकते है राष्ट्रपति
जामताड़ा : मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस कर झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी की समीक्षा की. इस दौरान मुख्य सचिव ने झारखंड स्थापना दिवस से पहले जिला में चल रहे सभी प्रधानमंत्री आवासों पूर्ण करा कर लभुकों को गृह प्रवेश कराने का निर्देश दिया़ कहा स्थापना दिवस में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शामिल होने की संभावना है.
स्थापना दिवस से पूर्व जिला में निर्माणाधीन सभी आवासों को पूर्ण करा लिया जाये. वहीं जिला के सभी सखी मंडल का बैंक में खाता खोल कर जोड़ने का निर्देश दिया़
साथ ही उन्हें स्वरोजगार के लिए बैंकों से ऋण मुहैया कराने का निर्देश दिया. मुद्रा ऋण योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों का आवेदन स्वीकृत करते हुए स्वरोजगार से जोड़ने को कहा. कहा कि योजनाओ में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान डीसी रमेश कुमार दुबे, डीडीसी भोर सिंह यादव, एसी विधान चंद्र चौधरी, एसडीओ नवीन कुमार, डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो व एलडीएम एसएस पाठक उपस्थित थे.
मुख्यमंत्री जनसंवाद की हुई समीक्षा
मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम की समीक्षा मंगलवार को आइटी सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने की. इस दौरान जामताड़ा जिला से कोई भी मामला नहीं उठा. श्री वर्णवाल ने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी को जनसंवाद के तहत आये मामले को समय पर निबटाने का निर्देश दिया. इस दौरान डीसी रमेश कुमार दुबे, एसपी डॉ जया राय, एसी विधान चंद्र चौधरी, अनुमंडल पंचायती राज पदाधिकारी राज शेखर आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola