केंद्रीय विद्यालय को नये भवन में शिफ्ट करने की तैयारी, पानी व गाड़ी की व्यवस्था नहीं

जामताड़ा: केंद्रीय विद्यालय को नये भवन में शिफ्ट होने की तैयारी जोरों की जा रही है. इसको लेकर विद्यालय के बच्चों के दर्जनों अभिभावक प्राचार्य से मिले और अनुरोध किया कि बच्चे नये भवन में ही जायेंगे. लेकिन नये भवन में अभीतक पानी व गाड़ी की व्यवस्था नहीं हो पायी है. घर से बोतल लेकर […]
जामताड़ा: केंद्रीय विद्यालय को नये भवन में शिफ्ट होने की तैयारी जोरों की जा रही है. इसको लेकर विद्यालय के बच्चों के दर्जनों अभिभावक प्राचार्य से मिले और अनुरोध किया कि बच्चे नये भवन में ही जायेंगे. लेकिन नये भवन में अभीतक पानी व गाड़ी की व्यवस्था नहीं हो पायी है. घर से बोतल लेकर विद्यालय जायेंगे. यदि विद्यालय की अवधि में छात्र-छात्राओं को शौचालय जाना पड़े तो कैसे जायेंगे.
कहा कि विद्यालय में पानी की व्यवस्था जब तक नहीं होगी वे अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजेंगे. प्राचार्य ने अभिभावकों से कहा कि जल्द ही सारी व्यवस्था कर दी जायेगी. बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी. कहा कि बहुत जल्द अभिभावकों की बैठक बुलायी जायेगी, जिसमें गाड़ी से भेजने पर राय ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




