एमडीएम खाने से दो बच्चे बीमार, अस्पताल में भरती
Updated at : 13 Oct 2017 1:39 PM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : जामताड़ा शैक्षणिक अंचल के नव प्राथमिक विद्यालय नदियाचक में गुरुवार को एमडीएम खाने से दो बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गये. वर्तमान में दोनों भाई-बहन का इलाज सदर अस्पताल जामताड़ा में चल रहा है जानकारी मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक अस्पताल पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली. डाॅक्टरों के अनुसार, बच्चों की […]
विज्ञापन
जामताड़ा : जामताड़ा शैक्षणिक अंचल के नव प्राथमिक विद्यालय नदियाचक में गुरुवार को एमडीएम खाने से दो बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गये. वर्तमान में दोनों भाई-बहन का इलाज सदर अस्पताल जामताड़ा में चल रहा है
जानकारी मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक अस्पताल पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली. डाॅक्टरों के अनुसार, बच्चों की स्थिति ठीक है.
बताया जाता है कि सुभाष कुमार व उसकी बहन अमृता कुमारी गुरुवार को नव प्राथमिक विद्यालय नदियाचक पढ़ने गये थे. विद्यालय में छुट्टी से पूर्व दोनों बच्चाें ने विद्यालय में खिचड़ी खायी और घर आ गया. जैसे ही दोनों घर पहुंचा, दोनों को उल्टी होने लगी. इसके बाद परिजन ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा में भरती कराया.
दोनों बच्चों का स्कूल में नहीं है नामांकन : बता दें कि दोनों बच्चाें को नामांकन नव प्राथमिक विद्यालय नदियाचक में नहीं है. लेकिन कुछ माह से दोनों विद्यालय पढ़ने जा रहे थे. गुरुवार को भी भाई-बहन विद्यालय गये थे, लेकिन दोनों बच्चें खिचड़ी खाने के बाद बीमार हो गये.
मामले को गंभीरतापूर्वक जांच की जायेगी, अगर सही हुआ तो दोषी के खिलाफ कड़ी-कारवाई की जायेगी.
– रमेश कुमार दूबे, उपायुक्त जामताड़ा
पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है तथा इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक से बात की जा रही है.
– भोर सिंह यादव, उपविकास आयुक्त जामताड़ा
दोनों बच्चे मेरे विद्यालय में नामांकित नहीं है. दोनों स्कूल भी नहीं आये थे, लेकिन जब खाना दिया जा रहा था तो दोनों बच्चा आये थे.
– सुधीर सोरेन, प्रधानाध्यापक नव प्राथमिक विद्यालय नदियाचक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




