सबका साथ सबका विकास का नारा छलावा
Updated at : 10 Oct 2017 10:11 AM (IST)
विज्ञापन

भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया कार्यकर्ताओं को जेएमएम की नीति को घर-घर तक पहुंचने की अपील संगठन में युवा एवं महिलाओं को ज्यादा महत्व देते हुए बूथ कमेटी को मजबूत बनाने पर बल जामा : केंद्र में पीएम मोदी की सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा देकर उद्योगपतियों के विकास में […]
विज्ञापन
भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया
कार्यकर्ताओं को जेएमएम की नीति को घर-घर तक पहुंचने की अपील
संगठन में युवा एवं महिलाओं को ज्यादा महत्व देते हुए बूथ कमेटी को मजबूत बनाने पर बल
जामा : केंद्र में पीएम मोदी की सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा देकर उद्योगपतियों के विकास में लगी हुई है. वहीं झारखंड में रघुवर सरकार उसी की ताल ठोक रही है.
यह बातें झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने सोमवार को कन्यादान भवन में आयोजित प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक में कही. श्री सोरेने ने कहा कि रघुवर सरकार जनता को लाभ पहुंचने में विफल है. काम करने के बजाय नयी-नयी बिल नयी-नयी नीति लेकर जनता का ध्यान भटकाने में लगी है. श्री सोरेन ने कहा कि जेएमएम की सरकार में सभी वर्गों का सामान रूप से भागीदारी एवं विकास हुआ है. उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को जेएमएम की नीति को घर-घर तक पहुंचने की अपील की. कहा की आने वाले चुनाव के लिए जेएमएम को तैयार रहना है और संगठन में युवा एवं महिलाओं को ज्यादा महत्व देते हुए बूथ कमेटी को मजबूत करें. कार्यक्रम में महासचिव विजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह, जिला सचिव शिव कुमार बास्की, अशोक कुमार, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, सत्तार खान, रखीशल मुर्मू, राजकिशोर मुर्मू, लक्ष्मी यादव, प्रफुल मंडल, निर्मल किस्कू, सुरेश सोरेन, बुलेश यादव, उदयकांत यादव, सिराज अंसारी,गोल्डन, मेडोना, दुर्गा मुर्मू, प्रेमलता आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




