इलाज के लिए बेच दी गाय व जमीन

Updated at : 10 Oct 2017 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
इलाज के लिए बेच दी गाय व जमीन

17 सितंबर को सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था संतोष मंडल जामताड़ा सदर अस्पताल में चल रहा है उसका इलाज नारायणपुर : नारायणपुर प्रखंड के पबिया मंडल टोला की विधवा ने अपने बेटे की जान बचाने के लिए घर की सारी पूंजी बेच डाली. लेकिन आज भी उसका एकलौता लड़का मौत से जूझ रहा है. […]

विज्ञापन
17 सितंबर को सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था संतोष मंडल
जामताड़ा सदर अस्पताल में चल रहा है उसका इलाज
नारायणपुर : नारायणपुर प्रखंड के पबिया मंडल टोला की विधवा ने अपने बेटे की जान बचाने के लिए घर की सारी पूंजी बेच डाली. लेकिन आज भी उसका एकलौता लड़का मौत से जूझ रहा है. महिला ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. पबिया निवासी लक्ष्मीरानी देवी के पति मानिक मंडल निधन चार माह पहले हो चुका है. महिला को 18 साल का बेटा संतोष मंडल है. वह 17 सितंबर को सड़क दुर्घटना में घायल हो चुका है.
घायल संतोष को इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर किया गया था, लेकिन बेहतर इलाज नहीं होने के कारण विधवा ने घर की गाय और जमीन भी बेच दी. पति के गुजर जाने के बाद घर की स्थिति काफी खराब हो गयी है. इन्हें विधवा पेंशन भी नहीं मिलता है. महिला को अपने बेटे की जिंदगी बचने के लिए किसी तारणहार का इंतजार है. लेकिन विधवा पेंशन योजना से भी वंचित है. पीड़ित ने जामताड़ा उपायुक्त से मांग किया कि इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मदद की जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola