आराेपितों पर 174 ए का मामला दर्ज

जामताड़ा : इश्तेहार चिपकाने के बाद भी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के साइबर ठग सरेंडर नहीं कर रहे है. इस कारण अब पुलिस एक नया प्रयोग कर रही है. इन अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता धारा 174 ए के तहत मामला दर्ज किया है. इसके तहत अपराधी को तीन साल की सजा हो सकती है. […]
जामताड़ा : इश्तेहार चिपकाने के बाद भी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के साइबर ठग सरेंडर नहीं कर रहे है. इस कारण अब पुलिस एक नया प्रयोग कर रही है. इन अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता धारा 174 ए के तहत मामला दर्ज किया है. इसके तहत अपराधी को तीन साल की सजा हो सकती है. गौरतलब है कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सतुआबाद गांव में पुलिस ने 15 साइबर ठगों के घर पर इश्तेहार चिपकाया है. बावजूद अपराधियों ने आज तक सरेंडर नहीं किया है.
अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. अपराधी पकड़ में नहीं आ रहे हैं. इन अपराधियों के खिलाफ न्यायालय ने वारंट निर्गत कर रखा है. बावजूद वे फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




