सेविका-सहायिका का महाधरना दुमका में नौ को

Updated at : 06 Oct 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
सेविका-सहायिका का महाधरना दुमका में नौ को

नौ नवंबर को दिल्ली में भी दिया जायेगा धरना जामताड़ा : ऑल इंडिया आंगनबाड़ी वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर नौ अक्तूबर को दुमका में संताल परगना आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया जायेगा. इसमें संताल परगना के छह जिले साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, दुमका व जामताड़ा की के हजारों आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका अपनी मांगों को रखेंगी. […]

विज्ञापन

नौ नवंबर को दिल्ली में भी दिया जायेगा धरना

जामताड़ा : ऑल इंडिया आंगनबाड़ी वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर नौ अक्तूबर को दुमका में संताल परगना आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया जायेगा. इसमें संताल परगना के छह जिले साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, दुमका व जामताड़ा की के हजारों आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका अपनी मांगों को रखेंगी. यह जानकारी देते हुए फेडरेशन के महामंत्री चिंतामनी मंडल ने कहा कि सेविका व सहायिका समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर अपनी सेवा दे रही है, लेकिन उन्हें उचित मानदेय आजतक नहीं दिया जा रहा है.
विभागीय अधिकारी समय-समय पर सेविकाओं का शोषण करते व दमनात्मक नीति अपनाते हैं. आंगनबाड़ी केंद्र में रेडी टू इट फूड दिया जा रहा है, जो गांव के लोग अपने पालतू पशुओं के चारा के लिए व्यवहार करते हैं. सेविकाओं को पोषाहार की राशि भी समय पर नहीं दी जाती है. जलावन के लिए भी नाम मात्र राशि दी जाती है. पोषाहार का दर भी बहुत पहले की दर से दिया जा रहा है. आज के इस महंगाई के समय में केंद्र का सामान खरीदना सेविकाओं के लिए परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि सेविकाओं को कम से कम 15 हजार मानदेय देने की मांग की है. इसी को लेकर नौ अक्तूबर को प्रमंडलीय स्तर पर व नौ नवंबर को दिल्ली में महाधरना दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola