सोखा किस्कू ने फिर किया पाकिस्तान से लौटी गीता के पिता होने का दावा

Updated at : 04 Oct 2017 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
सोखा किस्कू ने फिर किया पाकिस्तान से लौटी गीता के पिता होने का दावा

नारायणपुर. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अपील के बाद नारायणपुर थाना क्षेत्र के बड़ाबेवा गांव के सोखा किस्कू ने एक बार फिर गीता उर्फ मिलोनी को अपनी बेटी कह कर मिलवाने की मांग जिला प्रशासन से की है़. सोखा ने दावा किया है कि गीता उनकी बेटी है़. गीता वर्तमान में विदेश मंत्रालय में रह […]

विज्ञापन

नारायणपुर. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अपील के बाद नारायणपुर थाना क्षेत्र के बड़ाबेवा गांव के सोखा किस्कू ने एक बार फिर गीता उर्फ मिलोनी को अपनी बेटी कह कर मिलवाने की मांग जिला प्रशासन से की है़. सोखा ने दावा किया है कि गीता उनकी बेटी है़. गीता वर्तमान में विदेश मंत्रालय में रह रही है़.

लगभग दो वर्ष पूर्व भारत सरकार गीता को पाकिस्तान से वापस लायी थी. लड़की गूंगी व बहरी है़. गीता के मां-बाप से मिलने की तड़प को देखते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने टीवी पर अपील की है कि गीता उर्फ गुड्डी संभवत बिहार झारखंड की रहनेवाली है़. उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी प्रकार की जानकारी मिले तो सूचित करें. मिलानेवाले को भी एक लाख रुपये पुरस्कार दिया जायेगा़. विदेश मंत्री ने बिहार झारखंड के केबल ऑपरेटरों से भी अपील की है कि गीता और उनकी तस्वीर को सात दिनों तक लगातार दिखायी जाये. विदेश मंत्री के इस अपील के बाद सोखा के परिजनों में भी काफी खुशी देखी जा रही है़.

पिता ने दो वर्ष पूर्व गीता के बेटी होने का किया था दावा: पाकिस्तान से लौटी मिलोनी किस्कू उर्फ गीता के पिता होने का दावा करने वाले सोखा किस्कू के द्वारा नारायणपुर थाना में दो वर्ष पूर्व आवेदन देकर गीता को वापस दिलाने की मांग की गयी थी़. जिला प्रशासन ने भी उनके दावे को लेकर गंभीरता दिखायी थी़. गांव के लोगों के द्वारा भी विदेश मंत्री के अपील के बाद उम्मीद जतायी जा रही है कि अब सोखा को खोयी हुई बेटी मिल जायेगी़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola