डेढ़ लाख की आबादी अंधेरे में रहने को विवश

Updated at : 28 Sep 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
डेढ़ लाख की आबादी अंधेरे में रहने को विवश

मुसीबत. तार चाेरी के बाद कुंडहित-फतेहपुर की विद्युत आपूर्ति ठप कुंडहित : प्रखंड अभी बिजली की समस्या से उबर भी नहीं पाया था कि मंगलवार की बीती रात तार की चोरी कर ली गयी. जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसर गया. कुंडहित बिजली सब स्टेशन से ही फतेहपुर प्रखंड को भी बिजली आपूर्ति की जाती […]

विज्ञापन
मुसीबत. तार चाेरी के बाद कुंडहित-फतेहपुर की विद्युत आपूर्ति ठप
कुंडहित : प्रखंड अभी बिजली की समस्या से उबर भी नहीं पाया था कि मंगलवार की बीती रात तार की चोरी कर ली गयी. जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसर गया. कुंडहित बिजली सब स्टेशन से ही फतेहपुर प्रखंड को भी बिजली आपूर्ति की जाती है. बिजली तार की चोरी के कारण कुंडहित व फतेहपुर प्रखंड के लगभग डेढ़ लाख आबादी पूजा के समय अंधेरे में रहने को विवश हो गयी है. बिजली नहीं रहने से लोगों में प्रशासन एवं बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है.
समाजसेवी राजू राय ने कहा कि भाजपा के राज में न तो बिजली मिलती है और न ही लोगों को रोजगार मिल रहा है. यहां तक स्कूल में शिक्षक की कमी, अस्पताल में चिकित्सक की कमी है. लोगों को न तो शिक्षा, बिजली और न ही स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल रहा है. श्री राय ने कहा कि दुर्गापूजा का समय है, लेकिन बिजली विभाग की कोई तैयारी नहीं है. जबकि कुंडहित के लोग शहरी क्षेत्र का बिल भुगतान करते हैं. बावजूद भी क्षेत्र के लोगों को बिजली से वंचित रहना पड़ रहा है. कहा कि भाजपा के राज में अच्छे दिन का सपना दिखा कर लोगों को दिग्भ्रमित कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola