कार्यकर्ताओं को तन-मन से समर्पित होने का निर्देश

जामताड़ा : स्थानीय विधायक विष्णु प्रसाद भैया के आवास में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने किया. उपस्थित कार्यकर्ताओं को श्री भैया ने संबोधित करते हुए कहा कि 24 अप्रैल को दुमका लोकसभा सीट का चुनाव होने जा रहा है. सभी समर्पित कार्यकर्ता तन मन से लग […]
जामताड़ा : स्थानीय विधायक विष्णु प्रसाद भैया के आवास में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने किया. उपस्थित कार्यकर्ताओं को श्री भैया ने संबोधित करते हुए कहा कि 24 अप्रैल को दुमका लोकसभा सीट का चुनाव होने जा रहा है. सभी समर्पित कार्यकर्ता तन मन से लग जायें. 24 अप्रैल के दिन कोई भी मतदाता मत का प्रयोग करने से वंचित नहीं रह जाय. इस बात का पूरा-पूरा ध्यान सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को रखना है.
उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेवीएम के अनेकों कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आज जेएमएम पार्टी में शामिल हुए. बैठक में जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के अनेकों कार्यकर्ता बैठक में भाग लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










