तीन ट्रक विदेशी शराब जब्त

Published at :07 Apr 2014 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
तीन ट्रक विदेशी शराब जब्त

पोड़ैयाहाट : थाना क्षेत्र के भटौंधा गांव में शनिवार की देर रात बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह व पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर एक ट्रक व दो पिकअप वैन विदेशी शराब जब्त किया है. शराब को हंसडीहा की ओर से लाया जा रहा था. चुनाव को लेकर विशेष चेकिंग अभियान में पुलिस को यह सफलता मिली […]

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : थाना क्षेत्र के भटौंधा गांव में शनिवार की देर रात बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह व पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर एक ट्रक व दो पिकअप वैन विदेशी शराब जब्त किया है. शराब को हंसडीहा की ओर से लाया जा रहा था.

चुनाव को लेकर विशेष चेकिंग अभियान में पुलिस को यह सफलता मिली है. मिली जानकारी के अनुसार यह शराब गोड्डा व महगामा लाया जा रहा था. मामले को लेकर पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि यह अभी जांच का विषय है. उत्पाद अधीक्षक को जांच कर आवश्यक कार्रवाई किये जाने का अनुरोध किया गया है.

हालांकि इस बात की भी जानकारी दी कि तलाशी के समय वाहन चालक के पास वैद्य कागजात नहीं थे. इस आलोक में ही शराब लदे ट्रक को पकड़ा गया. जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जायेगी. तीनों वाहनों पर 752 पेटी शराब के लदे होने की जानकारी थानेदार ने की है. इधर नगर थाना में भी दोपहर को बोलेरो पर दो पेटी शराब को उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों ने जब् त किया है. लेकिन कुछ ही देर बाद शराब लदे बोलेरो को विभाग के पदाधिकारी लेकर चलते बने. छापेमारी से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola