100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान 28 अप्रैल से

Updated:
विज्ञापन
100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान 28 अप्रैल से

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में टीबी उन्मूलन को लेकर 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में टीबी उन्मूलन को लेकर 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे. उन्होंने अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी बीडीओ को दी. बताया कि यह अभियान 28 अप्रैल से शुरू होगा, इस दौरान टीबी के संभावित मरीजों की पहचान पर जोर दिया जायेगा. उच्च जोखिम वाले समूह जैसे डायबिटीज के मरीज, पूर्व में टीबी से ग्रसित व्यक्ति, धूम्रपान एवं शराब सेवन करने वाले, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग तथा लो बीएमआई वाले व्यक्तियों की विशेष जांच की जायेगी. मोबाइल एक्स-रे वाहन के जरिए गांव-गांव, हाट-बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों की जांच की जायेगी. इससे संदिग्ध मरीजों की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola