योग: श्रेया व आशीष रंजन बने चैंपियन ऑफ चैंपियन

Published at :08 Apr 2024 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
योग: श्रेया व आशीष रंजन बने चैंपियन ऑफ चैंपियन

वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) ऑफ योगासना स्पोर्टस इंडिया के झारखंड चैप्टर द्वारा बिष्टुपुर मिलानी हॉल में 'झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप' का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य भर के 400 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए.

विज्ञापन

जमशेदपुर : वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) ऑफ योगासना स्पोर्टस इंडिया के झारखंड चैप्टर द्वारा बिष्टुपुर मिलानी हॉल में ”झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप” का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य भर के 400 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए. प्रतियोगिता में चैंपियंस ऑफ चैंपियन का खिताब महिला श्रेणी में श्रेया साव जबकि पुरुष वर्ग में आशीष रंजन को प्रदान किया गया. प्रतियोगित का उद्घाटन फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम भदोरिया, राज कुमार गुप्ता तथा टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (शेयर्ड सर्विस) प्रोबाल घोष मौजूद थे. वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में फेडरेशन की महासचिव रितु रावत, समय कंस्ट्रक्शन के निदेशक राजेश सिंह, योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव संजय कुमार झा, दिलीप पोद्दार, अर्जुन शर्मा, पूरोबी घोष, डॉ. लोकनाथ नाथ तथा फेडरेशन के टेक्नीकल निदेशक राजेश एम आचार्य शामिल हुए. प्रतियोगिता में 12 अलग-अलग श्रेणी में प्रतिभागी शामिल हुए तथा अपने योग प्रदर्शन से पुरस्कार जीतने में सफल रहे. प्रतियोगिता में जहां पांच वर्ष के बच्चे शामिल हुए, वहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों ने भी एक से बढ़कर एक योगा का प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया. इस दौरान मॉम्स केटेगरी में भाग लेनेवाली महिलाएं भी पीछे नही रही और बेहतर प्रदर्शन के पुरस्कार जीते. इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत फेडरेशन के इंडिया अध्यक्ष सह सरकार योग एकेडमी के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार व उनकी धर्मपत्नी स्मिकी सरकार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola