ePaper

कदमा के वीणापानी नर्सिंग होम का बेसमेंट तोड़ने का काम शुरू

Updated at : 06 Aug 2024 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
कदमा के वीणापानी नर्सिंग होम का बेसमेंट तोड़ने का काम शुरू

झारखंड हाइकोर्ट के आदेश पर कदमा के वीणापानी नर्सिंग होम के बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित कॉमर्शियल गतिविधि तोड़ने की कार्रवाई जेएनएसी प्रशासन ने मंगलवार को शुरू कर दी.

विज्ञापन

बेसमेंट को खाली कराया गया, पहले दिन मैनुअल मैनपावर लगाकर बेसमेंट की सीढ़ी तोड़ने की कार्रवाई की गयी

जमशेदपुर :

झारखंड हाइकोर्ट के आदेश पर कदमा के वीणापानी नर्सिंग होम के बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित कॉमर्शियल गतिविधि तोड़ने की कार्रवाई जेएनएसी प्रशासन ने मंगलवार को शुरू कर दी. कदमा पुलिस निगरानी में पहले बेसमेंट को खाली कराया गया, पहले दिन मैनुअल मैनपावर लगाकर बेसमेंट की सीढ़ी तोड़ने की कार्रवाई की गयी. लेकिन बेसमेंट को क्लीयर करने का काम पूरा नहीं किया जा सका. बिल्डिंग के मालिक ने अतिक्रमण हटाने के लिए मोहलत मांगी है.

हालांकि जेएनएसी प्रशासन ने अतिक्रमण तोड़ने के लिए बुलडोजर भी मंगाया था, लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं किया. इस मौके पर जमशेदपुर अक्षेस के सहायक अभियंता एसके सिंह, बतौर दंडाधिकारी जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी, मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त, कदमा थाना की पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल मौजूद थे. इधर, कदमा स्थित वीणापानी नर्सिंग होम प्रबंधक को नर्सिंग होम के पहले तल्ले में आवंटित जगह से ज्यादा हिस्से में अवैध रूप से बने संरचना व संचालित मेडिकल दुकान को तोड़ने के लिए जेएनएसी ने नोटिस दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola