Jamshedpur News : मायके गयी थी महिला, पड़ोसी के फोन से उड़े होश

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : मानगो स्थित आजादनगर थाना अंतर्गत आजाद बस्ती रोड नंबर-17 में स्थित फरहत जहां के घर में चोरी की घटना घटी है.

विज्ञापन

घर से एक लाख नगद समेत तीन लाख के गहनों की चोरी

Jamshedpur News :

मानगो स्थित आजादनगर थाना अंतर्गत आजाद बस्ती रोड नंबर-17 में स्थित फरहत जहां के घर में चोरी की घटना घटी है. सोमवार की रात चोरों ने घर के पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर अंदर घुसे और मेन गेट का ताला तोड़कर घर की अलमारी से नगद और गहने निकालकर फरार हो गये. फरहत जहां उस वक्त अपने मायके धातकीडीह गयी हुई थीं.

पड़ोसी ने मंगलवार की सुबह फोन पर चोरी की बात बतायी तो उसके होश ही उड़ गये. फरहत जहां जब घर पहुंची तो पाया कि मेन गेट पर ताला लगा हुआ था. चोर पीछे के रास्ते से अंदर घुसे थे. घर दो मंजिला है और चोरों ने ऊपर और नीचे दोनों कमरों की अलमारी से करीब एक लाख रुपये नगद, तीन से चार लाख रुपये के गहने, हस्ताक्षरित चेक और रोल गोल्ड के गहने की चोरी की है. फरहत जहां ने बताया कि उनकी देवरानी के पिता को हार्ट अटैक आने के कारण वह गुरुवार को मायके चली गयी थीं. रविवार को वापस आने पर सबकुछ ठीक था, लेकिन बाद में वह फिर मायके चली गयीं. मंगलवार को चोरी की सूचना मिली. परवीन जहां ने इस मामले में आजादनगर थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola