Weather: कोल्हान में सरायकेला सबसे गर्म, तापमान 46.3 डिग्री, लू लगने से 5 की मौत

heat-wave/ file photo
Weather: कोल्हान में सरायकेला सबसे गर्म स्थान रहा. यहां का तापमान 46.3 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया. कोल्हान प्रमंडल में एक दिन में लू से 5 लोगों की मौत हो गई.
Weather: कोल्हान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. गुरुवार को लू चली. कोल्हान में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 24 घंटे में जमशेदपुर के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी.
Weather: जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेंटीग्रेड
जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री रहा. अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री रहा. वहीं, लू लगने से गुरुवार को कोल्हान में 5 लोगों की मौत हो गयी.
आर्द्रता अधिक होने से सुबह से ही उमस ने किया परेशान
गुरुवार (30 मई) को सुबह 9 बजे ही धूप चुभने लगी थी. लोग घरों से बाहर निकल रहे थे, तो पसीने-पसीने हो जा रहे थे. हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिक रहने की वजह से उमस काफी अधिक थी. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को हवा में आर्द्रता की अधिकतम मात्रा 62 प्रतिशत, जबकि न्यूनतम 59 प्रतिशत रही.
1 जून से राहत की बारिश की उम्मीद
शहर के लोगों को एक जून से गर्मी से थोड़ी रात मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, एक जून से तीन जून तक हल्की बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है.
सरायकेला में 2, आदित्यपुर, मनोहरपुर और गालूडीह में 1-1 की मौत
आदित्यपुर में लू लगने से दो दिन में दो लोगों की मौत हुई है. बुधवार को आदित्यपुर थाना के पीछे बिजली विभाग कार्यालय के पास 50 वर्ष की अज्ञात महिला की मौत हुई थी. जबकि गुरुवार को जयप्रकाश उद्यान में करीब 65 वर्षीय पुरुष की मौत हो गयी. उसकी पहचान एच रोड आदित्यपुर बस्ती निवासी शेख रियाजउद्दीन के रूप में की गयी है.
सरायकेला सदर अस्पताल लाए गए 3 में से 2 की मौत
वहीं, सरायकेला में लू से गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गयी. सदर अस्पताल में लू के तीन मरीजों को भर्ती कराया गया था. इनमें खरसावां के बेहरासाही निवासी लखन बेहरा (55 वर्ष) और सरायकेला के जोरडीह गांव निवासी गुरुवा नायक (28 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं, एसरायकेला के गुमानडीह निवासी कुमारी सरदार (35 वर्ष) का इलाज चल रहा है.
मनोहरपुर में तुलसी मुखी की लू लगने से हो गई मौत
उधर, पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में लू लगने से बीमार 60 वर्षीय तुलसी मुखी की मौत हो गयी. वह मनोहरपुर के मणिपुर की रहने वाली थी. तुलसी का इलाज मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था. गालूडीह थाना क्षेत्र की जोड़सा पंचायत के बागालगोड़ा निवासी मोगलू महतो (40) की भी लू लगने से मौत हो गयी. वह गुरुवार को बैल-बकरी चराने सुबह घर से निकला था. शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन ढूंढने निकले तब उसे धोडांगा सबर बस्ती के पास जंगल में पड़ा मिला. उसका शरीर सूख गया था.
इसे भी पढ़ें
Jharkhand : गर्मी से बेहाल झारखंड, पारा 48 डिग्री पार
Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को गर्मी से मिली राहत, लेकिन इस दिन से फिर बढ़ेगा तापमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




