Jharkhand Weather: मानसून आने से पहले 18 जिलों में लू का प्रकोप, 20 लोगों की मौत, जानें कब मिलेगी HEAT WAVE से राहत

Jharkhand Weather: पलामू, गढ़वा को अभी भीषण गर्मी से राहत नहीं.
Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून के आने से पहले गर्मी ने कहर बरपा रखा है. एक दिन में 20 लोगों की मौत हो गई. सैकड़ों चमगादर मर गए. जानें कब मिलेगी राहत.
टेबल ऑफ कंटेंट्स
Jharkhand Weather: झारखंड के 24 में से 18 जिलों में लोग लू का प्रकोप झेल रहे हैं. इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी इसका असर दिखने लगा है. बृहस्पतिवार (30 मई) को सूबे में लू लगने से 20 लोगों की मौत हो गई. पलामू में 4 लोगों की, सरायकेला में 2 और गिरिडीह में 1 बिरहोर की मौत हुई है. गिरिडीह जिले में सैकड़ों चमगादर मर गए हैं.
Jharkhand Weather: पलामू में तापमान 47.4 डिग्री सेंटीग्रेड
झारखंड में एक बार फिर पलामू सबसे गर्म जगह रहा. यहां का उच्चतम तापमान 47.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkahbar.com) को बताया कि जल्द ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं.
पलामू, गढ़वा को नहीं मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
उन्होंने बताया कि शुक्रवार (31 मई) को भी झारखंड में कई जगहों पर भीषण गर्मी पड़ेगी. लू चलेगी. खासकर उत्तर-पश्चिमी भागों में. यानी पलामू और गढ़वा को अभी हीट वेव से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इसके अगले दिन यानी शुक्रवार (1 जून) को भी झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं उष्ण लहर चलेगी.
अब तक कहां-कितने लोगों की हुई मौत, पूरी लिस्ट यहां देखें
- पलामू जिले में लू की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गयी
- गढ़वा के केतार प्रखंड में एक की मौत
- गुमला जिले में एक बच्चा समेत 2 लोगों की मौत
- हजारीबाग के गिद्दी में वृद्ध महिला की मौत
- सरायकेला जिले में लू की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत
- पश्चिमी सिंहभूम में बुजुर्ग की लू लगने से मौत
- आदित्यपुर में लू से एक व्यक्ति की मौत
- धनबाद जिले में 2 लोगों की हो गई मौत
- गिरिडीह में कोडरमा के डोमचांच निवासी की लू लगने से मौत
- सीसीएल के अमलो प्रोजेक्ट में बिहार के ट्रक चालक की मौत
- बोकारो में लातेहार के गणपत महतो की लू लगने से मौत
1 जून को झारखंड के इन क्षेत्रों में होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत
अभिषेक आनंद ने कहा कि इसी दिन यानी 1 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. शनिवार एवं रविवार यानी 2 और 3 जून को भी झारखंड के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.
अगले सप्ताह कितना रहेगा रांची का अधिकतम तापमान
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है. रांची में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. अब इसमें थोड़ी कमी आने का अनुमान है.
गढ़वा, पलामू के लिए मौसम विभाग ने जारी किया था ऑरेंज अलर्ट
बता दें कि मौसम विभाग ने गढ़वा एवं पलामू जिलों के लिए कहीं-कहीं भीषण उष्ण लहर यानी Severe HEAT WAVE का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. अब इसे येलो अलर्ट में तब्दील कर दिया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, गढ़वा और पलामू में भीषण उष्ण लहर चलेी, जबकि रांची, चतरा, गुमला, रामगढ़, लोहरदगा, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और जमशेदपुर में लोगों को HEAT WAVE का सामना करना पड़ा.
रांची का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड
मौसम विभाग के मुताबिक, 30 मई को झारखंड में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री पलामू जिले के डालटेनगंज में रिकॉर्ड किया गया. रांची का अधिकतम तापमान 42 डिग्री, जमशेदपुर का 42.8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. डालटेनगंज का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा, जबकि रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया.
रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा
इन जगहों का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से बहुत अधिक है. रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है, जबकि जमशेदपुर का 4.9 डिग्री और डालटेनगंज का 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड. मौसम विभाग के मुताबिक, रांची के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. जमशेदपुर में 1 डिग्री और डालटेनगंज में 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है. रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान क्रमश: 30.2 डिग्री, 30.7 डिग्री और 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
इसे भी पढ़ें
Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को गर्मी से मिली राहत, लेकिन इस दिन से फिर बढ़ेगा तापमान
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




