Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी, 23 जिलों का पारा 40 के पार, 30 और 31 मई इन इलाकों में चल सकती है लू

Updated:
विज्ञापन

Heatstroke

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में 30 मई को पश्चिमी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य हिस्से में भीषण गर्मी पड़ेगी. इन इलाकों में लू चल सकती है. वहीं, 31 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी इलाके में हीट वेव की स्थिति रह सकती है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड समेत पूरा भारत भीषण गर्मी की चपेट में हैं. आसमान से तो मानो आग के गोले बरस रही है. कुछ ऐसे ही स्थिति अभी रांची समेत पूरे झारखंड में देखने को मिल रही है. हाल ये ही कि झारखंड के 24 में से 23 जिले का तापमान बुधवार को 40 के ऊपर चला गया. उससे पहले 17 जिलों का तापमान 40 के पार था. सबसे अधिक तापमान गढ़वा जिले का था. जहां का पारा 48.0 डिग्री सेल्सियस था. जबकि पलामू जिले में 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

विज्ञापन

फिलहाल मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 30 और 31 मई इसी तरह की गर्मी का सामना करना पड़ेगा. पलामू प्रमंडल के साथ कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी. इस दौरान हीट वेव चलने की संभावना जतायी जा रही है.

30 और 31 मई को कई इलाके में चल सकती है लू

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि 30 मई को राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य हिस्से में भीषण गर्मी पड़ेगी. इन इलाकों में लू चल सकती है. झारखंड के पश्चिमी तथा मध्य भाग में रात भी गर्म हो सकती है. 31 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी इलाके में हीट वेव की स्थिति रह सकती है. इसी दिन से संताल और कोल्हान वाले हिस्से में मौसम में बदलाव के संकेत हैं. इधर, गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के झोंके के साथ बारिश होने का अनुमान है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. एक और दो जून को भी इन इलाकों हवा की गति सामान्य से तेज हो सकती है. गर्जन और वज्रपात का भी पूर्वानुमान है.

Also Read: Jharkhand Weather: रांची में आज और कल 40 के पार जा सकता है तापमान, 2 जून को झारखंड में बारिश के आसार

नौतपा में पड़ती है भीषण गर्मी

हर साल मई या जून में नौतपा शुरू हो जाता है. इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है. इस साल 25 मई से नौतपा शुरू हो चुका है. इसका प्रभाव देश के कई हिस्सों में देखा जा रहा है. कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां का तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर पहुंच चुका है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसकी अवधि 15 दिनों की होती है. लेकिन पहले के नौ दिन नौतपा लग जाता है. इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है. नौतपा की अवधि में सूर्य का सीधा प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है. इसका लाभ यह है कि इससे अच्छी बारिश होती है.

बीते 24 घंटे में झारखंड के किस जिले में कितना रहा तापमान

  1. गढ़वा 48.0
  2. पलामू 47.7
  3. गिरिडीह 45.9
  4. सरायकेला 45.9
  5. चतरा 45.5
  6. रामगढ़ 45.4
  7. बोकारो 45.1
  8. प सिंहभूम 45.0
  9. हजारीबाग 44.5
  10. लातेहार 44.2
  11. गुमला 43.9
  12. पू सिंहभूम 43.8
  13. देवघर 43.6
  14. लोहरदगा 43.4
  15. रांची 42.5
  16. खूंटी 42.4
  17. जामताड़ा 42.3
  18. सिमडेगा 42.0
  19. 19 दुमका 42.0
  20. धनबाद 41.3
  21. गोड्डा 40.5
  22. पाकुड़ 40.0
  23. कोडरमा 40.0
  24. साहिबगंज 36.6

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola