एदलहातू से डोरंडा तक निगम की जमीन की घेराबंदी, बनेंगे वेंडिंग जोन-लाइब्रेरी

Updated:
विज्ञापन

कुसुम बिहार में निगम अपने जमीन की करवा रहा घेराबंदी  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची नगर निगम अतिक्रमण से मुक्त कराई गई अपनी जमीनों की घेराबंदी कर रहा है. इन जगहों का उपयोग जनहित की योजनाओं जैसे वेंडिंग जोन, लेबर चौक और आश्रय गृह के लिए किया जाएगा. निगम की यह पहल जमीनों को सुरक्षित रखने और समुदाय को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है.

विज्ञापन

रांची. वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में रही रांची नगर निगम की जमीनों को कब्जामुक्त कराने के बाद अब निगम उनकी घेराबंदी करा रहा है. निगम की ओर से अतिक्रमण मुक्त करायी गयी जमीनों का सीमांकन कराया जा रहा है. इसके बाद बाउंड्री वॉल का निर्माण कर जमीन को सुरक्षित किया जा रहा है.

विज्ञापन

एदलहातू से करमटोली तक जमीन करायी गयी कब्जामुक्त

नगर निगम ने पिछले एक वर्ष में अभियान चलाकर एदलहातू, कुसुम विहार, करमटोली तालाब, ग्वाला टोली डोरंडा और थड़पखना स्थित उर्दू स्कूल समेत कई जगहों की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है. इन स्थानों पर सीमांकन के बाद अब घेराबंदी करायी जा रही है.

इसके अलावा बड़ा घाघरा, मणिटोला, पिंजरा पोल गौशाला, डोरंडा बाजार और बूटी मोड़ के समीप निगम की जमीन की भी घेराबंदी की जा रही है.

जनहित की योजनाओं के लिए होगा जमीन का इस्तेमाल

निगम की योजना इन जमीनों को केवल अतिक्रमण से बचाने तक सीमित नहीं है. आवश्यकता के अनुसार इनका इस्तेमाल जनहित की योजनाओं के लिए किया जायेगा. इनमें कुछ स्थानों पर वेंडिंग जोन, लेबर चौक, लाइब्रेरी और आश्रय गृह विकसित किये जाने की योजना है. इसके अलावा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन से जुड़ी आधारभूत संरचनाएं भी विकसित की जा सकती हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola