Engineer's Day 2026: हजारीबाग में 15 सितंबर को मनेगा 59वां अभियंता दिवस, भारत रत्न विश्वेश्वरैया की 166वीं जयंती पर होगी परिचर्चा

Updated:
विज्ञापन

डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को भारत रत्न का अवॉर्ड प्रदान करते प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद. फोटो: विकिमीडिया कॉमन्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग 15 सितंबर को 59वां अभियंता दिवस मनाने के लिए तैयार है. इस अवसर पर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 166वीं जयंती मनाई जाएगी. कार्यक्रम में विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी.

विज्ञापन


विज्ञापन

Engineer's Day 2026: झारखंड के हजारीबाग में 15 सितंबर को 59वां अभियंता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. अभियंता शिरोमणि भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 166वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस समारोह में जिले के विभिन्न विभागों के अभियंता एक मंच पर जुटेंगे. कार्यक्रम में विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन जैसे अहम विषय पर परिचर्चा के साथ सेवानिवृत्त अभियंताओं को सम्मानित भी किया जाएगा.

होटल श्री विनायक में होगा आयोजन

समस्त अभियंतागण, हजारीबाग, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित यह समारोह मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को मटवारी स्थित होटल श्री विनायक में होगा. आयोजकों ने जिले के सभी अभियंताओं से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है.

विकास और पर्यावरण पर होगी चर्चा

इस वर्ष अभियंता दिवस समारोह का मुख्य विषय "जल, जंगल, जमीन और इंजीनियरिंग : विकास और पर्यावरण में संतुलन" रखा गया है. इस विषय पर आयोजित परिचर्चा में अभियंता विकास परियोजनाओं के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सतत विकास की चुनौतियों एवं संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे. आयोजकों का मानना है कि बदलते समय में इंजीनियरों की भूमिका केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के संतुलित उपयोग में भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.

ऐसा रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

  • 11:00 से 12:00 बजे: रजिस्ट्रेशन एवं स्थान ग्रहण
  • 12:00 बजे: समारोह का उद्घाटन
  • 12:15 से 2:30 बजे: विषय पर परिचर्चा
  • 2:30 से 3:00 बजे: अवकाश प्राप्त अभियंताओं का सम्मान
  • 3:00 बजे: भोजनावकाश के साथ समारोह का समापन

इसे भी पढ़ें: झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा की बैठक में उठीं 8 मांगें, अक्टूबर में होगी राज्यस्तरीय संगोष्ठी

विश्वेश्वरैया को दी जाएगी श्रद्धांजलि

अभियंता दिवस हर वर्ष भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर मनाया जाता है. आधुनिक भारत के महान अभियंताओं में शामिल विश्वेश्वरैया ने सिंचाई, जल प्रबंधन और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया था. उनके सम्मान में आयोजित यह समारोह नई पीढ़ी के अभियंताओं को उनके आदर्शों और तकनीकी उत्कृष्टता से प्रेरणा देने का भी अवसर बनेगा.

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट में मंगलवार को बड़ी सुनवाई: JPSC, JSSC CGL, CDPO और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा रद्द होने पर टिकी अभ्यर्थियों की नजर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola