बदहाल व्यवस्था : स्ट्रेचर-व्हीलचेयर नहीं मिला तो बच्ची को टांगकर पहुंचाया इमरजेंसी वार्ड

Updated:
विज्ञापन

बच्ची को टांगकर इमरजेंसी वार्ड ले जातीं महिलाएं.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को सुविधाओं की घोर कमी का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार को एक गंभीर बीमार बच्ची को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर तक नसीब नहीं हुआ, जिससे उसके परिजन उसे गोद में उठाकर इमरजेंसी वार्ड ले गए.

विज्ञापन

जमशेदपुर : डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को इमरजेंसी तक पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर और व्हीलचेयर तक नहीं मिल पा रहा है. सोमवार को भुइयांडीह के बाबूडीह बस्ती से गंभीर स्थिति में परिजन 13 वर्षीय भारती कुमारी को इलाज के लिए लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे. वहां करीब 10 मिनट तक खोजने के बावजूद स्ट्रेचर और व्हीलचेयर नहीं मिला, तो दो महिलाएं बच्ची को टांगकर इमरजेंसी वार्ड में लेकर गयीं.

विज्ञापन

ऑटो से लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे परिजन

परिजनों ने बताया - सोमवार दोपहर करीब एक बजे भारती कुमारी को ऑटो से लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे. मरीज को अंदर ले जाने के लिए व्हीलचेयर या स्ट्रेचर की मांग की, मगर कर्मचारियों के द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया. बच्ची की हालत गंभीर है, वह चल भी नहीं पा रही है, इसलिए हमलोग उसे टांगकर किसी तरह इमरजेंसी वार्ड में ले गये, ताकि जल्दी से उसका इलाज शुरू हो सके. परिजनों ने अस्पताल की अव्यवस्था पर नाराजगी जतायी.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

बता दें कि एमजीएम अस्पताल में मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर नहीं मिलने का मामला पहले भी सामने आ चुका है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ बलराम झा ने बताया - इस संबंध में किसी के द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गयी. इसके बाद भी अगर ऐसी कोई बात है, तो इस मामले की जांच करायी जायेगी, इसमें जो भी दोषी पाये जायेंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola