पायरागुड़ी में आस्था का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ पहुंचा कलश; मनसा पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पूजा में शामिल ग्रामीण.
गालूडीह के पायरागुड़ी गांव में मनसा पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली और मन्नत पूरी होने पर परंपरा के अनुसार बलि दी।
गालूडीह : पायरागुड़ी गांव में रविवार रात मनसा पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई. पूजा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया. शाम होते ही पूजा स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी. महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए. मनसा पूजा को लेकर नूतनबांध से गाजे-बाजे के साथ कलश लाया गया.
पारंपरिक तरीके से कलश लेकर पहुंचे ग्रामीण
ग्रामीण पारंपरिक तरीके से कलश लेकर पूजा स्थल पहुंचे. इस दौरान पूरे रास्ते भक्ति का माहौल बना रहा. कलश स्थापना के बाद पुरोहित द्वारा विधि-विधान से मनसा देवी की पूजा-अर्चना की गयी.. श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और सुख-शांति की कामना की. श्रद्धालुओं ने मनसा देवी के समक्ष पूजा-अर्चना कर अपनी मन्नतें पूरी होने पर आभार जताया. देर रात तक पूजा स्थल पर ग्रामीणों की आवाजाही बनी रही.
नाग देवता और मनसा देवी की पूजा को लेकर ग्रामीणों में विशेष श्रद्धा
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मनसा पूजा लंबे समय से आस्था और परंपरा से जुड़ी हुई है. नाग देवता और मनसा देवी की पूजा को लेकर ग्रामीणों में विशेष श्रद्धा है. मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गयी मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर देवी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं. पूजा को लेकर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा. पूजा स्थल के आसपास ग्रामीणों की भीड़ लगी रही. बुजुर्गों के साथ युवाओं और बच्चों ने भी पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. ग्रामीणों के सहयोग से पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए