1984 से जारी आस्था की परंपरा में जुड़ा नया अध्याय, परदेसीपाड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन
भूमि पूजन के दौरान उपस्थित लोग.
जमशेदपुर के सोनारी में मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं. टाटा क्लब की श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर पंडाल निर्माण का कार्य आरंभ किया है. इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष और भव्य पंडाल बनाया जाएगा.
जमशेदपुर : सोनारी के परदेसीपाड़ा में मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है. टाटा क्लब द्वारा आयोजित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल निर्माण को लेकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ. पुरोहितों ने विधिवत भूमि अर्चन और कलश स्थापना कर पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत कराई.
श्रद्धालुओं के लिए बनाया जा रहा भव्य पंडाल
वर्ष 1984 से लगातार आयोजित हो रही इस दुर्गा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ाई जा रही है. भूमि पूजन के साथ ही पूजा पंडाल के निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं. समिति की ओर से इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से आकर्षक और भव्य पंडाल तैयार करने की तैयारी है.

चार दशक से अधिक पुरानी परंपरा आगे बढ़ाना गौरव की बात
समिति के अध्यक्ष टिंकू कुमार ने कहा - चार दशक से अधिक पुरानी इस परंपरा को आगे बढ़ाना समिति के लिए गौरव की बात है. हर वर्ष श्रद्धालुओं को कुछ नया और बेहतर देने का प्रयास किया जाता है. उन्होंने कहा - समिति का उद्देश्य केवल भव्य पूजा का आयोजन करना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में शांति, सौहार्द, आपसी भाईचारे और भक्तिमय वातावरण को मजबूत करना भी है.
मौके पर ये थे मौजूद
भूमि पूजन के अवसर पर समिति के सचिव रणजीत सिंह गाबरी और कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा समेत समिति के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे. आयोजन को सफल बनाने में ओंकार नाथ सिंह, सरवन दास, दिलीप दास, पन्ना सिंह झांगेल, ज्योति प्रसाद, रंजन दास, लाल बाबू शर्मा, केजेपी सिंह, द्वारका सिंह, बिजय शंकर सिंह, कुणाल सोनू, आदित्य सिंह, राहुल सिंह, निर्मल जंघेल और अविनाश कुमार की सक्रिय भूमिका रही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए