7 साल पहले बिछी पाइपलाइन, अब तक नहीं आया पानी, जसकनडीह के ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जसकनडीह के बड़ा टोला और गोटासाई के ग्रामीण पिछले 7 वर्षों से पीने के पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई, पर पानी एक बूंद भी नहीं आया. अब ग्रामीण समस्या के स्थायी समाधान के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर: परसुडीह क्षेत्र के जसकनडीह स्थित मानकी मुंडा भवन में ग्राम प्रधान जगन्नाथ देवगम की अध्यक्षता में जन उलगुलान मोर्चा की बैठक संपन्न हुई. बैठक में जसकनडीह के बड़ा टोला और गोटासाई के ग्रामीणों ने अपनी पेयजल समस्या को प्रमुखता से रखा. ग्रामीणों ने बताया कि गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत 7 वर्ष पूर्व पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन आज तक एक बूंद पानी सप्लाई नहीं हुआ. स्थानीय लोग पिछले 7 वर्षों से पेयजल के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं.

विज्ञापन

बैठक में मौजूद जन उलगुलान मोर्चा के मुख्य संयोजक कृतिवास मंडल ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि लापरवाह अधिकारियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि इस जनसमस्या की शिकायत अब पेयजल एवं स्वच्छता से की जाएगी.

जसकन बड़ा टोला और गोटासाई में जलापूर्ति शीघ्र चालू करायी जायेगी. समस्या के स्थायी समाधान के लिए मोर्चा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आर-पार के संघर्ष का बीड़ा उठाया है. बैठक में सुनीता कुंकल, मोर्चा संयोजक भरत कुमार सिंह, मंगल पात्रो, मोना देवगम, मजुमदार हेंब्रम, शंभू सामद, कृष्णा देवगम, मनी कुंकल, जमबी देवगम, सावन मुर्मू, अभिराम सामद समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola