बाल गणेश का ये अनोखा रूप देखकर आप भी हो जाएंगे मोहित, नन्हे गणपति जीत रहे दिल

Updated:
विज्ञापन

बाल गणेश की प्रतिमा के साथ कमिटी के सदस्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राहरगोरा में आयोजित भव्य गणेश पूजा में बाल गणेश की मनमोहक प्रतिमा भक्तों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. मैक्स बॉयस क्लब द्वारा आयोजित इस पूजा में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है. पंडाल की सजावट और प्रतिमा की सुंदरता देखते ही बन रही है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : राहरगोरा में इस बार गणेश पूजा का आकर्षण देखते ही बन रहा है. मैक्स बॉयस क्लब की ओर से आयोजित भव्य गणेश पूजा का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच हुआ. खास बात यह है कि पूजा के लिए बाल गणेश की मनमोहक थीम पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा तैयार की गई है, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

विज्ञापन

बाल गणेश की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

भव्य पूजा समारोह में मुख्य अतिथि पंचायत प्रमुख पानी सोरेन मौजूद रहे. वहीं जिला पार्षद कुसुम पुर्ति, समाजसेवी सौरव राहुल, संजय मलाकार और महेंद्र मुर्मू, विश्वजीत भगत एवं मनोज यादव समेत कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की. इस वर्ष समिति ने पूजा आयोजन को खास बनाने के लिए बाल गणेश की थीम को चुना है. बाल स्वरूप में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है.

पंडाल की भव्यता लोगों को कर रहा आकर्षित.
पंडाल की भव्यता लोगों को कर रहा आकर्षित.

पंडाल की भव्यता भी लोगों को कर रहा आकर्षित

प्रतिमा की साज-सज्जा और पंडाल की भव्यता ने पूरे पूजा स्थल को भक्तिमय और आकर्षक स्वरूप दे दिया है. उद्घाटन अवसर पर अतिथियों और श्रद्धालुओं ने विधिवत भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा स्थल पर दिनभर भक्तों का उत्साह देखने को मिला.

कमिटी के सदस्य.
कमिटी के सदस्य.

पूजा को सफल बनाने में जुटी पूरी टीम

गणेश पूजा के सफल आयोजन में जगतार सिंह, आशीष झा, राजू लहरी, राजन भगत, राहुल, ऋतिक, दिनेश, सागर, मुकेश ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, सोनू ठाकुर, राजा ठाकुर और अमर ठाकुर समेत समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. वहीं आकर्षक पूजा पंडाल को तैयार करने में अमन शर्मा, आकाश शर्मा और राहुल शर्मा सहित पूरी टीम ने विशेष मेहनत की. समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी की गई हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola