Jharkhand : गर्मी से बेहाल झारखंड, पारा 48 डिग्री पार

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के 23 जिलों में तापमान 40 डिग्री से पार जा चुका है. वहीं, सबसे अधिक तापमान गढ़वा में 48.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

विज्ञापन

इस वक्त पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है. कहीं से भी लोगों को राहत मिलते नजर नहीं आ रही है. झारखंड का भी वही हाल है. झारखंड के 24 जिलों में 23 जिलों का तापमान बुधवार 40 डिग्री से पार रहा. मंगलवार को भी झारखंड के 17 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार जा चुका था. वहीं, बात करें सबसे अधिक तापमान की तो वह गढ़वा जिले का रहा. बुधवार गढ़वा जिले का तापमान 48.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि पलामू जिले का पारा 47.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. फिलहाल लोगों को झारखंड में गर्मी से राहत मिलने की कोइ संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने तीन जिलों में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, गर्मी से बचने के लिए लोगों को घरों से कम से कम निकलने की सलाह दी गइ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola