इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में री-साइक्लिंग व वेस्ट मैनेजमेंट पर विज्ञान कार्यशाला

Author Rima rani dey|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में री-साइक्लिंग व वेस्ट मैनेजमेंट पर विज्ञान कार्यशाला

इंस्टीच्यूट फॉर एजुकेशन में रीसाइक्लिंग व वेस्ट मैनेजमेंट पर विज्ञान कार्यशाला | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में री-साइक्लिंग और वेस्ट मैनेजमेंट पर विज्ञान कार्यशाला आयोजित, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के गुर सीखे।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

सरायकेला स्थित इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय के बहुद्देशीय सभागार में शनिवार को 'री-साइक्लिंग वेस्ट मैनेजमेंट' विषय पर विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया. 'रि-ड्यूस, री-यूज, री-साइकिल : कीप द अर्थ क्लीन एंड ग्रीन' थीम पर आधारित इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि दुबई के सॉफ्टवेयर वन क्रेयॉन के सेल्स हेड फारूक रजी, विशिष्ट अतिथि पटना के उद्यमी रजनीश कुमार व ओएनजीसी त्रिपुरा के चीफ इंजीनियर किंशुक महंती उपस्थित थे. कॉलेज के निदेशक आरएन महंती व शिक्षकों की मौजूदगी में मुख्य वक्ता ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के नवीनतम विकास, वैज्ञानिक सोच और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जानकारी दी. मौके पर विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों व प्रयोगों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी कराया गया. प्रश्नोत्तर सत्र में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ


विज्ञापन
Rima Rani Dey

लेखक के बारे में

By Rima Rani Dey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola