शिविर में 68 लोगों के आंखों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

रेड क्रॉस सोसाइटी | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित 817वें नेत्र शिविर में 68 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 46 लोग मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए।

विज्ञापन

जमशेदपुर. बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में समाजसेवी व रेड क्रॉस के पेट्रन स्व. चिमनलाल भालोटिया एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. द्रोपदी देवी की स्मृति में 817वें नेत्र शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन उनके पुत्र एवं पौत्र अरुण भालोटिया, विनीत भालोटिया, प्रतीक भालोटिया ने वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ. बी पी सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिविर में 68 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच किया, जिसमें 46 नेत्र रोगी मोतियाबिंद से प्रभावित पाये गये, नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह, डॉ विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम करेगी. इस दौरान आशुतोष पारीक, विशाल कुमार सिंह, राजेश मोहन प्रसाद, राकेश मिश्र, आदित्य सिंह, अशोक कुमार घोषाल, आशीष सिंह, राधेश्याम कुमार आदि शामिल थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola