Jamshedpur News : शहर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और आंधी के साथ हुई बारिश, रविवार को भी रहेगा असर

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. भीषण गर्मी के बीच शनिवार को अब राज्य के अधिकांश हिस्सों खासकर कोल्हान प्रमंडल (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. भीषण गर्मी के बीच शनिवार को अब राज्य के अधिकांश हिस्सों खासकर कोल्हान प्रमंडल (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई. मौसम विभाग ने रविवार को भी इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना जतायी है, जिससे आम जनजीवन और कृषि दोनों पर असर पड़ सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की स्थिति बनी हुई है. कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली. कोल्हान क्षेत्र में मौसम का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिला. सुबह से ही जमशेदपुर, चाईबासा और आसपास के इलाकों में बादल छाये रहे.

तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट, गर्मी से मिली राहत

शनिवार को शाम करीब चार बजे से छह बजे तक शहर के विभिन्न इलाकों में आंधी व बारिश की वजह से तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गयी. शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस तक कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था. शहर में पिछले 24 घंटे में दो एमएम की बारिश हुई. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि, इस ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. विशेष रूप से दलहन, तिलहन, सब्जियों और आम के मंजर को नुकसान पहुंचने की आशंका जतायी जा रही है. मौसम के इस बदलाव का सीधा असर फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन पर पड़ सकता है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola