Jamshedpur news. एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने अस्पताल के लिए हुए पांच बोरिंग से पानी का पाइप टंकी से जोड़ा गया

विभागों में पानी नहीं होने के कारण मरीजों को देखने में परेशानी हो रही
Jamshedpur news.
डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल को शुरू करने की प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू कर दी गयी है. इसमें पहले ओपीडी शुरू किया गया था. उसके बाद साकची स्थित पुराने अस्पताल से इएनटी, आई व डेंटल ओपीडी को पूरी तरह से बंद कर नये अस्पताल में चलाया जा रहा है. वहीं इन विभागों में पानी नहीं होने के कारण मरीजों को देखने में परेशानी हो रही है. इसे लेकर अस्पताल में पांच बोरिंग कराया गया है. सभी बोरिंग को अस्पताल परिसर में बनी पानी की टंकी से जोड़ दिया गया है.सब कुछ ठीक होने पर पुराने अस्पताल को नये अस्पताल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी : उपाधीक्षक
इस संबंध में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी ने बताया कि अभी सभी बोरिंग के पाइप को पानी टंकी से जोड़कर उसका ट्रायल किया जा रहा है. सब कुछ ठीक होने पर पुराने अस्पताल को नये अस्पताल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. अभी पानी के अभाव में नये अस्पताल में ओपीडी चलाया जा रहा है वहीं पुराने अस्पताल में मरीज को भर्ती किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




