Jamshedpur News : ट्रेडमार्क उल्लंघन पर दो कारोबारी के गोदाम में छापेमारी, लाखों का सामान जब्त

Published by :RAJESH SINGH
Published at :24 Apr 2026 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : ट्रेडमार्क उल्लंघन पर दो कारोबारी के गोदाम में छापेमारी, लाखों का सामान जब्त

Jamshedpur News : बॉम्बे हाइकोर्ट के आदेश पर गोलमुरी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित दो कारोबारियों के गोदाम में गुरुवार की दोपहर एक बजे छापेमारी की गयी.

विज्ञापन

बॉम्बे हाइकोर्ट के आदेश पर रिफ्यूजी कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई, गोलमुरी पुलिस रही शामिल

Jamshedpur News :

बॉम्बे हाइकोर्ट के आदेश पर गोलमुरी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित दो कारोबारियों के गोदाम में गुरुवार की दोपहर एक बजे छापेमारी की गयी. इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (आइपी) और ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामले में हुई कार्रवाई के दौरान यूनिलिवर ग्लोबल आइपी लिमिटेड के गलत ट्रेडमार्क वाले कॉस्मेटिक उत्पादों को जब्त किया गया, जिसकी कीमत लाखों में बतायी जा रही है. जब्त उत्पादों में कंपनी के कई रजिस्टर्ड ब्रांडेड क्रीम, पाउडर, टूथपेस्ट, साबुन सहित अन्य कॉस्मेटिक सामान शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, बॉम्बे हाइकोर्ट के आदेश के बाद रिसीवर दीप्तोनील हजारा व कंपनी की टीम रांची पहुंची और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन के नेतृत्व में टीम गठित कर दोनों गोदाम में छापेमारी की गयी. साईंनाथ इंटरप्राइजेज के गोदाम में कोई दावेदार सामने नहीं आने पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में ताला तोड़कर तलाशी ली गयी, जहां से बड़ी मात्रा में सामान बरामद हुआ. वहीं, अंशु सेल्स के गोदाम से भी लाखों रुपये के उत्पाद जब्त किये गये.

जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि बरामद सामान यूनिलिवर नेपाल लिमिटेड का है, जिसे केवल नेपाल में बिक्री के लिए तैयार किया गया था. इसके बावजूद इन उत्पादों को अवैध तरीके से जमशेदपुर के बाजारों में सप्लाई किया जा रहा था. जब्त किये गये सामानों पर स्पष्ट रूप से नेपाल में निर्मित लिखा हुआ पाया गया, जिससे पूरे मामले की पुष्टि हुई. गोलमुरी थाना प्रभारी ने बताया कि यूनिलिवर ग्लोबल आइपी लिमिटेड की ओर से बॉम्बे हाइकोर्ट में ट्रेडमार्क उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज कराया था. शिकायत में गोलमुरी के दो व्यापारिक प्रतिष्ठान साईंनाथ इंटरप्राइजेज और अंशु सेल्स पर अवैध रूप से कंपनी के ब्रांड नाम का इस्तेमाल कर उत्पाद बेचने का आरोप लगाया गया था.

नेपाल के लिए बने उत्पाद मिले गोदाम में

पुलिस ने बताया कि जब्त किये गये अधिकांश उत्पाद नेपाल में बिक्री के लिए बनाये गये थे, लेकिन इन्हें स्थानीय स्तर पर अवैध रूप से जमा कर रखा गया था. इससे पहले आरोपियों के खिलाफ बॉम्बे हाइकोर्ट का नोटिस भी चस्पां किया गया था, जिसमें अदालत में उपस्थित होने और दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था.

कोट…

बॉम्बे हाइकोर्ट के आदेश पर गोलमुरी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित दो कारोबारियों के गोदाम में छापेमारी की गयी. इस दौरान यूनिलिवर ग्लोबल आईपी लिमिटेड के नेपाल में बेचे जाने वाले प्रोडक्ट और कंपनी के गलत ट्रेडमार्क वाले कॉस्मेटिक उत्पादों को जब्त किया गया.

– संजय सुमन, थाना प्रभारी गोलमुरीB

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola