वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना या सुधार कराना हुआ आसान, 18 जुलाई तक फोन पर घर बैठे पा सकेंगे समाधान

जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या सुधार के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू। 18 जुलाई तक फोन पर घर बैठे पाएं अपनी समस्याओं का समाधान, जानें पूरी प्रक्रिया।
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
अगर आपके वोटर आइडी कार्ड में कोई गड़बड़ी है या वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना है या फिर कोई और समस्या है, तो अब आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. पूर्वी सिंहभूम, (जमशेदपुर) जिला निर्वाचन शाखा ने जनता की सुविधा के लिए एक खास प्रश्न प्रहरी हेल्पलाइन सेवा शुरू की है. इसके तहत लोग सीधे फोन मिलाकर घर बैठे ही अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं. 16 से लेकर 18 जुलाई तक का नया शेड्यूल जारी किया गया है. लोग हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच नीचे हेल्पलाइन नंबरों पर सीधे कॉल करके अधिकारियों से बात कर सकते हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठायें और अपने वोटर कार्ड से जुड़ी हर गड़बड़ी को समय रहते ठीक करवा लें.
16 जुलाई: हेल्प डेस्क मैनेजर प्रशांत कुमार मिश्रा (7004922797) और प्रियंका कुमारी (7991167108) फोन पर उपलब्ध रहेंगी.
17 जुलाई : कोमल रानी (6205501975) और प्रशांत कुमार मिश्रा (7004922797) को फोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं.
18 जुलाई : अभियान के आखिरी दिन दीपक कुमार पासवान (7992311534) और प्रियंका कुमारी (7991167108) लोगों के सवालों का सीधा जवाब देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अशोक झा
अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










