मतदाता सूची को सही बनाना लक्ष्य, लोग जल्द जमा करें फॉर्म : डीसी

Updated:
विज्ञापन
मतदाता सूची को सही बनाना लक्ष्य, लोग जल्द जमा करें फॉर्म : डीसी

मतदाताओं से बातचीत करते डीसी, एडीसी सहित अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर डीसी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपना फॉर्म बीएलओ के पास जमा करें ताकि सूची अपडेट हो सके.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने मंगलवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मानगो नगर निगम क्षेत्र के मतदान केंद्रों के निरीक्षण किया. उपायुक्त ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को एकदम सही और अपडेटेड बनाना है. उन्होंने आजाद नगर के मदरसा दारुल इस्लाम और जाकिर नगर के कबीरिया उर्दू मध्य विद्यालय स्थित बूथों पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया.

छूटे मतदाता तुरंत पहुंचें BLO के पास

इस दौरान डीसी राजीव रंजन ने आम जनता से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक अपना फॉर्म जमा नहीं किया है. वे तुरंत अपने बीएलओ के पास इसे जमा करें. निरीक्षण के दौरान डीसी के साथ अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

समय पर अपडेट करें ऑनलाइन डेटा

बीएलओ को दिये जरूरी निर्देशनिरीक्षण के दौरान डीसी ने बूथों पर चल रहे पुनरीक्षण कार्य, फॉर्म वितरण और कंप्यूटर में उनकी एंट्री की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने मौजूद बीएलओ को निर्देश दिया कि वे हर योग्य मतदाता तक पहुंचें और शत-प्रतिशत फॉर्म लेकर समय पर उनका ऑनलाइन डेटा अपडेट करें.


विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola