विशेष दत्ता ने मणिपुर के खिलाफ जड़ा शानदार शतक

CRICKET: पुड्डुचेरी में खेले जा रहे अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के एक मैच में झारखंड की टीम ने मणिपुर को 236 रन से करारी मात दी. झारखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में दस विकेट पर 321 रन बनाये.
जमशेदपुर. पुड्डुचेरी में खेले जा रहे अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के एक मैच में झारखंड की टीम ने मणिपुर को 236 रन से करारी मात दी. झारखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में दस विकेट पर 321 रन बनाये. झारखंड की ओर से विशेष दत्ता ने 147 रनों की धुंआधार पारी खेली. इस पारी में 11 चौके व 6 छक्के शामिल है. जवाब में मणिपुर की टीम 27.2 ओवर में 85 रन पर ऑलआउट हो गयी. तनिष चौब और मित जैन ने तीन-तीन विकेट लिये. झारखंड की यह तीन मैचों में पहली जीत है. झारखंड की टीम ग्रुप-डी अंक तालिका में चौथे स्थान पर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










