मानगो : पारिवारिक विवाद में चाचा ने भतीजा पर किया चाकू से हमला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Apr 2024 9:35 PM
चाचा ने भतीजा पर चाकू से किया हमला
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर मानगो कुंवर बस्ती में सोमवार की रात पारिवारिक विवाद में संदीप यादव उर्फ राजा के उपर उसके चाचा बालेश्वर यादव ने चाकू से हमला कर दिया. संदीप यादव की पीठ में चाकू लगी, जिससे वे लहुलुहान हो गये. पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया है. इधर, घरवाले घायल अवस्था में संदीप को एमजीएम अस्पताल ले गये. मारपीट में संदीप की पत्नी ज्योति देवी भी घायल हो गयी. इस संबंध में ज्योति देवी ने मानगो थाना में बालेश्वर यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. संदीप का साला अनिल यादव के अनुसार बालेश्वर यादव बहन के साथ साथ गाली- गलौज व हाथापाई की. इसी बीच जीजा संदीप यादव घर पहुंचे और इसका विरोध किया. विरोध करने पर बालेश्वर यादव ने चाकू से हमला कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










