Jamshedpur News : कदमा : धनवंतरी आयुष अस्पताल बनकर तैयार, हैंडओवर लेने की तैयारी, जानिये क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 06 Jun 2026 7:38 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

कदमा ब्लॉक नंबर-4 शास्त्रीनगर स्थित मिलन समिति मैदान में 17.62 करोड़ रुपये से बन रहा 50 बेड का धनवंतरी आयुष अस्पताल लगभग पूरा हो गया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

कदमा ब्लॉक नंबर-4 शास्त्रीनगर स्थित मिलन समिति मैदान में 17.62 करोड़ रुपये से बन रहा 50 बेड का धनवंतरी आयुष अस्पताल लगभग पूरा हो गया है. इसको हैंडओवर लेने की तैयारी चल रही है. इसको लेकर जिला आयुष पदाधिकारी डॉ मुकुल दीक्षित ने बताया कि विभाग को लेटर लिखकर हैंडओवर से पहले एक टीम का गठन करने को कहा है. ताकि टीम उसका निरीक्षण कर, उसकी कमियों को बताये, जिससे उसे ठीक कराया जा सके. उसके बाद अस्पताल को हैंडओवर लिया जायेगा.

इसके साथ ही वहां गार्ड की नियुक्ति और मैनपावर की बहाली के लिए भी विभाग को दो बार पत्र लिखा जा चुका है. पिछले बुधवार को ऑनलाइन बैठक की गयी थी, जिसमें मैनपावर देने की बात कही गयी थी. मैनपावर मिलते ही इसको शुरू कर दिया जायेगा. यह कोल्हान का इकलौता आयुष अस्पताल होगा, जहां मरीजों को भर्ती भी किया जा सकेगा. इसके साथ ही आउटडोर (ओपीडी) की सुविधा रहेगी. यहां पर आयुर्वेद चिकित्सा के साथ ही होम्योपैथ, यूनानी, पंचकर्म व योग की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola