Jamshedpur News : मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से, अवैध जलापूर्ति कनेक्शन होंगे वैध या कटेंगे
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 06 Jun 2026 7:34 PM
विज्ञापन
मानगो के बड़े नालों की साफ-सफाई का काम सोमवार से शुरू हो जायेगा. इसके साथ ही गौड़ बस्ती में रात 12 बजे होने वाली जलापूर्ति का समय भी बदला जायेगा.
विज्ञापन
गौड़ बस्ती में बदलेगा पानी सप्लाई का वक्त, स्ट्रीट लाइट लगाने में गुंडई बर्दाश्त नहीं : अपर नगर आयुक्त
Jamshedpur News :
मानगो के बड़े नालों की साफ-सफाई का काम सोमवार से शुरू हो जायेगा. इसके साथ ही गौड़ बस्ती में रात 12 बजे होने वाली जलापूर्ति का समय भी बदला जायेगा. यह जानकारी अपर नगर आयुक्त जीतेंद्र कुमार यादव ने शनिवार को अपने कार्यालय में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा व अन्य से बातचीत करने के दौरान दी. गौड़ बस्ती में देर रात पानी सप्लाई की समस्या को विधायक सरयू राय ने विधानसभा में भी उठाया था. वार्ता के दौरान मुकुल मिश्रा ने आस्था स्पेस टाउन में बाइपास व्यवस्था जल्द शुरू करने की मांग रखी. उन्होंने बताया कि इससे शंकोसाईं, सुभाष कॉलोनी और कालिका नगर में पानी की सप्लाई 40 मिनट से बढ़कर एक घंटे अतिरिक्त हो जायेगी. इस पर अपर नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता को लाइन जल्द चालू करने का निर्देश दिया.मुकुल मिश्रा ने क्षेत्र के लिए आयी 351 नयी स्ट्रीट लाइटों के तुरंत वितरण की मांग भी की. उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के पति द्वारा लाइट लगाने को लेकर अफसरों को धमकाया जा रहा है. ऐसी गुंडई बर्दाश्त नहीं होगी, अफसर जरूरत के हिसाब से लाइट लगाएं. इसके अलावा, मुकुल मिश्रा ने मानगो में पानी के वैध कनेक्शनों की सूची मांगी, जिस पर अपर नगर आयुक्त ने सहमति जतायी. मिश्रा ने कहा कि अवैध कनेक्शनों के कारण वैध उपभोक्ताओं को पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने प्रस्ताव दिया कि अवैध कनेक्शनों को या तो काटा जाये या उन्हें जुर्माना देकर वैध किया जाये. अपर नगर आयुक्त ने इस मामले की जांच कराने का पूरा भरोसा दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










