Jamshedpur News : रंगदारी का किया विरोध तो मामा-भगना को लाठी-डंडों से पीटा, हालत गंभीर

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : साकची थाना क्षेत्र के भुइयांडीह बस स्टैंड के पास स्थित पलंग मार्केट के दुकानदार सनातन चंद्रा और उसके भगना मोनू मांझी पर 10-12 की संख्या में आये लोगों ने लाठी-डंडा और लोहे के रॉड से हमला कर दिया.

विज्ञापन

गंभीर स्थिति में दोनों को टीएमएच में कराया गया भर्ती

सुवर्ण बनिक समाज ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Jamshedpur News :

साकची थाना क्षेत्र के भुइयांडीह बस स्टैंड के पास स्थित पलंग मार्केट के दुकानदार सनातन चंद्रा और उसके भगना मोनू मांझी पर 10-12 की संख्या में आये लोगों ने लाठी-डंडा और लोहे के रॉड से हमला कर दिया. दोनों को गंभीर चोट लगी है. दोनों को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सोमवार दोपहर की है. घटना के संबंध में सनातन चंद्रा के बेटे अमित चंद्रा ने बताया कि छायानगर बस्ती के रहने वाला सन्नी और नंदू भुइयां दोपहर करीब तीन बजे उसकी दुकान पर आया. उस दौरान दोनों ने धमकाते हुए एक टेबल लेकर जाने लगा. जब उसके पिता और मोनू ने उसका विरोध किया तो दोनों मारपीट करने लगा. उसके बाद सन्नी और नंदू बिना रुपये दिये ही चले गये. जब उन लोगों ने 100 डायल पर फोन कर पुलिस को सूचना देने की बात कही तो वे लोग चले गये. थोड़ी देर के बाद सन्नी और नंदू आठ-दस लड़के के साथ मौके पर आये और हमला कर दिया. मारपीट करने के बाद सभी मौके से फरार हो गये.

नंदू और सन्नी हर रोज दुकानदारों से मांगता है रंगदारी

अमित ने बताया कि नंदू और सन्नी हर रोज दुकान पर आकर रंगदारी की मांग करता है. वे लोग सभी दुकानदारों से हर सप्ताह 200 रुपये रंगदारी देने को कहता है. रंगदारी नहीं देने पर मारपीट कर जान मारने की धमकी देता है. सोमवार को भी 20 हजार रुपये रंगदारी मांग रहा था. जब उसके पिता ने उसका विरोध किया तो वे लोग हमला कर दिये. इस दौरान मारपीट करने आये लड़कों ने गल्ला से रुपये भी लेकर चले गये. घटना के संबंध में साकची थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. वहीं सुवर्ण बनिक समाज के लोगों ने साकची थाना पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola